sidhu moosewala: अभी -अभी पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। जहाँ पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत से पंजाब में सनसनी फैल गई है। मूसेवाला के दो साथी घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था।

मान सरकार ने सुरक्षा हटाया
आपको ये भी बता दे कि दो दिन पहले पंजाब के मान सरकार ने सुरक्षा हटाया था। सुरक्षा हटाने की पिछे क्या कर कारण है। इसके पिछे आप सरकार ने कारण नहीं बताया था। कुछ लोग सुरक्षा हटाने के पिछे राजनीति रूप देख रहे है। क्योंकि सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस पार्टी से थे। वो पिछला चुनाव भी उसी पार्टी से लड़े थे।आपको ये भी बता दे कि सुरक्षा हटाने से पहले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पास करीब 10 गनमैन थे लेकिन मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी। काले रंग की गाड़ी में सवार दो हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है। मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। sidhu moosewala
जीवन परिचय
सिद्धू मूसेवाला का जन्म 17 जून 1993 को को हुआ था। उनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था जिन्हें संगीत जगत में सिद्धू मूसेवाला के नाम से शोहरत मिली। वह पंजाब के मनसा जिले के मूसवाला गांव के रहने वाले थे।इसलिए उन्होंने अपने नाम के आगे अपने गांव का नाम लगाया हुआ था।पारिवार की बात करें तो मूसेवाला के पिता भोला सिंह पूर्व सेनाधिकारी रहे हैं। वहीं उनकी मां चरन कौर गांव की सरपंच हैं।
सिद्धू की पढ़ाई

सिद्धू मूसेवाला की शिक्षा की बात करे तो वो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग थे , लेकिन उसके बाद भी वो संगीत क्षेत्र में आए। बताया जाता है कि इंजीनियरिंग दौरान ही संगीत सीखा और अपने आप को एक पंजाबी गायक के रूप में तराशना शुरू किया। उसके बाद वह कुछ सालों के लिए कनाडा चले गए।
भारत के फैसलों से कम हो सकते है रिश्तों मे मिठास, जानिए दुनियाभर में क्या होगा असर?
मूसेवाला करियर
जैसा जानते हैं कि इंसान को सफलता मिलेगी तो उसके जीवन में कुछ विवाद भी आ जाते है। ऐसा ही सिद्धू मूसेवाला वाला के साथ भी हुआ था। असल आज से दो साल पहले साल 2020 में मूसेवाला एक के सॉन्ग ‘संजू’ ने विवाद खड़ा कर दिया था। यह गाना एके-47 फायरिंग मामले में सिद्धू मूसेवाला को जमानत मिलने के बाद रिलीज हुआ था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना अभिनेता संजय दत्त से भी की गई थी। मई 2020 में बरनाला गांव में फायरिंग रेंज में फायरिंग करते हुए एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। लेकिन बाद में उन्हें इस मामले में जमानत भी मिली थी।
बस ड्राइवर गद्दार अहमद शाह के विरुद्ध दर्ज हुआ केस , हादसा में 7 सैनिकों ने गंवाई जान
63323 वोट से हारे थे मूसेवाला
मूसेवाला का राजनीतिक सफर इसी साल के फरवरी मार्च में हुए विधान सभा चुनाव के दौरान शूरू हुई
उन्होंने चुनाव के ठीक पहले ही कांग्रेस ज्वाइन की थी। उसके बाद वह चुनाव में भी सक्रीय तौर पर शामिल रहे। इसी चुनाव में मूसेवाला ने पंजाब के मानसा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस चुनाव में उन्हे करारी शिकस्त झेलना पड़ा।
आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने मूसेवाला को 63323 वोटों से करारी शिकस्त दी थी।m2021 में चुनाव से ठीक पहले मूसेवाला ने कांग्रेस ज्वाइन की थी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हे यूथ आइकन बताया था। लेकिन आज वो यूथ आइकन सदा के लिए इस दुनिया को छोड़ के चला गया।