Shiv Sena leader Eknath Shinde: BJP ने अब से कुछ देर पहले हैराण करने वाला फैसला लिया जिसमें मुख्यमंत्री का नाम देवेंद्र फडणवीस को ना बनाकर शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे के नाम की घोषणा कर दी। जिसे कुछ लोग मास्टर स्ट्रोक मान रहे है। किसी को भी ऐसे कल्पना नहीं की थी कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम बनेंगे। इसकी घोषणा खुद राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि BJP के पास 105 विधायक होते हुए भी स्वय देवेंद्र फडवीस को सीएम क्यों नहीं बनाया??

आईए समझते है कि आखिर BJP जैसी बड़ी पार्टी ने एकनाथ शिंदे को सीएम क्यों बनाया है। इसके पीछे कई सियासी मायने तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन कुछ लोग ये भी कहते है कि भाजपा ने सत्ता के लिए समझोता किया है। आईए वास्तविकता को इन पांच मुख्य बातो में जानते हैं।
Shiv Sena leader Eknath Shinde

1. एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शिवसेना से बागी होने का सबसे बड़ा कारण था कि शिवसेना पार्टी के कार्यकर्ता खुद को खास महत्व नहीं दे रही है और उनकी जगह एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं को महत्तवता दी जा रही है। ऐसे में भाजपा ने एकनाथ शिंदे गुट को अपना साथ लेकर आई और शिवसेना के कार्यकर्ताओं को वरीयता दी।
2. एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) होंगे शिवसेना के मुख्य प्रतिनिधि, शिवसेना में उद्धव ठाकरे का करियर पुरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। इस रूप देख सकते है कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के बहाने सीधे ठाकरे पर निशाना लगाया है।
3. एकनाथ शिंदे की उद्धव ठाकरे के पास वापस जाने की कोई उम्मीद नहीं रही रहेंगी अब।

4. शिंदे कट्टर हिंदुत्ववादी नेता हैं, जहां तक उनकी विचारधारा का प्रश्न है, वो इससे कभी भी जिंदगी में समझौता नहीं करेंगे। यानी भाजपा को शिंदे जरिए एक कट्टर हिंदुत्ववादी मुख्यमंत्री भी मिल गया है।
5. शिंदे का शुरूआती जीवनकाल काफी कठिनाई और गरीबी में बिता है वो पुणे के सड़को पर ऑटो रिक्शा चलाया करते थे, शिंदे अपने जीवन में संघर्ष खुब की , और उसी फल है कि आज वो देश के सबसे अमीर राज्य का मुख्यमंत्री बन गये। शिंदे मुख्यमंत्री बने के बाद पूरे उत्साहित मूड में हैं, वह अपनी योग्यता साबित करने के लिए वास्तव में कड़ी परिश्रम करेंगे, कि वह एक सीएम के पद के काबिल हैं।