विभाजन का पीड़ा कभी कोई भारतीय नहीं भुल पाएगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS प्रमुख ) मोहन भागवत ने कहा है कि भारत के विभाजन की पीड़ा का समाधान विभाजन को निरस्त करके ही होगा। भागवत ने गुरुवार को नोएडा में कृष्णा नंद सागर लिखित किताब विभाजनकालीन भारत के साक्षी के लोकार्पण’ समारोह के वक्त अपने संबोधन में कहा कि यह 2021 का भारत है। 1947 का नहीं एक बार विभाजन हो चुका है अब दोबारा नहीं होगा। जो ऐसा सोचते हैं, उनके खुद खंडित हो जाएंगे।
RSS प्रमुख आगे कहा कि भारत की विचारधारा सबको साथ लेकर चलने वाली है। यह अपने को सही और दूसरों को गलत मानने वाली विचारधारा नहीं है। इस्लामिक आक्रांताओं की सोच इसके विरुद्ध दूसरों को गलत और अपने को सही मानने वाला थी। पूर्व में यही संघर्ष का मुख्य वजह था। अंग्रेजों की सोच भी ऐसी थी और उन्होंने 1857 के विद्रोह के बाद हिंदू-मुस्लिम के बीच विभाजन को बढ़ावा दिया।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा हमें इतिहास को पढ़ना और उसके सत्य को वैसे ही स्वीकार करना चाहिए। अगर राष्ट्र को सशक्त बनाना है और वश्वि कल्याण में योगदान करना है तो उसके लिए हिंदू समाज को सामर्थ्य बनना होगा। भागवत ने यह भी कहा कि देश विभाजन से कोई समाधान नहीं निकला। ना तो भारत इससे खुश है और ना ही वे जिन्होंने इस्लाम के नाम पर (पाकिस्तान) की मांग की।