Major Accident In Ladakh: शुक्रवार को लद्दाख में हादसे 26 जवानों से भरी बस नदी में गिर गई है। इस हादसे में सेना के सात जवानों की मौत हो गई है। और कई जवान घायल बताए जा रहे हैं।हादसे के बाद जवानों का रेस्क्यू कर लिया गया था। उन्हें अस्पताल में एडमिट भी करवाया गया। लेकिन इस हादसे में देश ने सात विर जवानों को खो दिया और 19 जवानों को गहरी चोटें भी आई हैं।

- लद्दाख में बड़ा हादसा
- हादसे के स्थान
- हादसे कारण स्पष्ट नहीं हो पाए
हादसे के स्थान

मिडिया रिपोर्ट अनुसार ये हादसा थोइस से लगभग 25 km दूर हुआ है। जहां सेना की बस श्योक नदी में करीब 50-60 फीट गहराई में गिर गई| जिसमें सेना के सभी जवान घायल हो गए। सभी जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया था। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सात सैनिकों को मृत घोषित कर दिया गया है। बाकी घायल बचे 19 सैनिकों को वायुसेना की सहायता से वेस्टर्न कमांड के अस्पताल चंडीमंदिर शिफ्ट कर दिया गया है। जहाँ पर उनको बेहतर उपचार सुविधा मिल सकें।
हादसे कारण स्पष्ट नहीं हो पाए

हादसा किन कारणो से हुई पर इस पर सेना तरफ से कोई अधिकारित बयान जारी नहीं किया गया है। कुछ रिपोर्ट मीडिया रिपोर्ट को माने तो बस सड़क से फिसलकर नदी में गिरी। लेकिन अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। कि घटना कारण असल कारण क्या है। हमे इस समय सेना के तरफ आधिकारिक बयान
आने का इंतजार है।